विज्ञापन

इतना ही गम रहा कि तेरा गम नहीं मिला

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इतना ही गम रहा कि तेरा गम नहीं मिला
        
                                                    
                            
मौसम मिला भी तो मुझे सावन नहीं मिला
हर फूल को मिलती रही तितली नई नई
कांटों को आज फिर कोई दामन नहीं मिला
हूं वो चमन जिस पर नहीं आई कभी बहार
वो जंग जू हूं जिसे कि दुश्मन नहीं मिला
जेवर से लदी फिरती हैं महलों में कुछ मुनाफ
कितने बुतों को,अब भी पैरहन नहीं मिला
आवारा कर गई कोई बहकी हुई हवा
जो बांध ले मुझको कोई बंधन नहीं मिला
तुझसे कोई खेले, है बात रश्क की मगर
वो कैसे खेलता,जिसे बचपन नहीं मिला
कतरा के मुझसे जाते रहे, जाने कितने लोग
कुछ लोगों से तो मैं भी आदतन नहीं मिला
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile