तुम्हारी तरह इस दुनिया में रहा करते हैं
मगर हम काम तुमसे अलहदा ही करते हैं
चिराग तुमने जलाए हैं उजालों के लिए
हम खुद चिराग मगर हो के जला करते हैं
तुम महताब से इतरा रहे हो रातों को
हम आफताब हो हर शब ही ढला करते हैं
मुबारकें तुम्हें तुम कारवां के साथ रहे
हमारी राह अलग, तन्हा चला करते हैं