औरों का कितना भरोसा
आओ खुद ही को सम्हालें
हैं अभी बाकी उजाले
स्वप्न सी यह ज़िंदगी है
और बीती जा रही है
साथ बहते वक्त के
नदी ये रीती जा रही है
गठरी है कर्मों की भारी
बोझ बढ़ता जा रहा है
हौसलों का तेरे पर्वत
कुछ दरकता जा रहा है
बाहों में जब तक है क्षमता
बोझ इनका तो उठा ले
औरों का कितना भरोसा
आओ खुद ही को सम्हालें