विज्ञापन

जिनसे मोहब्बत कर न सका मैं

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खुद से नफरत कर न सका मैं
        
                                                    
                            
पर दुनिया का हो न सका मैं
इतने बुरे भी लोग नहीं थे
जिनसे मोहब्बत कर न सका मैं
सब कुछ पाकर,भी हूं अधूरा
कुछ तो हासिल कर न सका मैं
तेरी कमी या मेरी कमी थी
साथ जो तेरे चल न सका मैं
बहलाया,फुसलाया गया पर
अपनी जिद ना छोड़ सका मैं
करने को थी सख्त पाबंदी
केवल सुन कर रह न सका मैं
अफ़साने कुछ और हकीक़त
ऐसी गली से गुजर न सका मैं
पाए धोखे, पीठ में खंजर
कोशिश कर भी डर न सका मैं
तुमसे कुछ भी कह न सका मैं
और कहीं चुप रह न सका मैं
ख्वाबों में जीना भी धोखा था
कोई ग़ज़ल फिर कह न सका मैं
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all