कितना भी नादान था बातों में दिल के आ गया
कई दफा मैं उससे ख्वाबों में ही मिल के आ गया
दरिया में जाने का मुझको हौसला आया नहीं
लौट कर चुपचाप मैं वापस साहिल पे आ गया
मैं हयाते चमन से मायूस होकर जब चला
तब शज़र पर ताजा कोई फूल खिल के आ गया
मैं समझता था सफ़र ये दे रहा धोखा मुझे
रुकता चलता पर ये पाया कि मंज़िल पे आ गया
उसकी नीयत आज तक मुझको समझ आई नहीं
ना ना करता भी जो इतने पास दिल के आ गया