विज्ञापन

मेरे करीब होता है

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये बारिशों का मौसम अजीब होता है
        
                                                    
                            
जो भीग जाए वही खुशनसीब होता है
अमीर है वही जो है तुम्हारी सोहबत में
जो तुमसे दूर है बेशक गरीब होता है
मुझे रकीब से हमदर्दी हुई जाती है
वही हर वज़्म में मेरे करीब होता है
तुम्हारे साथ की तलब है खिलाफत तुमसे
कोई मुझसा भी कहां बदनसीब होता है
हजारों जख्मों का कुछ भी असर नहीं होता
नहीं दुखता है जब दिल में हबीब होता है
ये ताज कांटों का भी मुश्किलों से मिलता है
किसी फ़रिश्ते को हासिल सलीब होता है
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all