तुम्हारे बारे में कुछ भी नहीं तस्दीक की थी
हमारे दिल ने तुम्हारी बहुत तारीफ की थी
यही गलती हुई कि तुमसे कुछ छुपाया नहीं
कहोगे कुछ नहीं किसी से ये उम्मीद की थी
हमारे नजर में मसला था जीने मरने का
तेरी निगाह मेरी हार अपनी जीत की थी
कारवां लुटता रहा रहजनों के भी बगैर
हमारे रहबरों ने लुटने की ताकीद की थी
किसी फकीर ने आगाह भी किया था कभी
हकीकतों में वो बातें किसी मेरे नसीब की थीं
वही तस्वीर साफ अब दिखाई देने लगी
कोई धुंधली सी जो तस्वीर थी तकदीर की थी