पास आओ किसी बहाने से
क्या मिलेगा भी दूर जाने से
अपनी नादानी पे तरस आया
और आया तुम्हें गंवाने से
मैं चला था समेटने लम्हें
रोक पाया न बिखर जाने से
थी अजब आग, जो बुझी ही नहीं
जिंदगी भर मेरे बुझाने से
मैं ताउम्र परेशान रहा
जैसे किस्मत के रूठ जाने से
आपबीती को कह भी देना था
बाज आते रहे बताने से
हमने खुद ही को रोक रखा था
गीत जिंदगी का गुनगुनाने से
रात बेचैनियां बढ़ जाती हैं
चांद तारों के नजर आने से
यूं ही सहराओं में गुजारी है
लग भी जाना था एक ठिकाने से
बाकी रह गए हैं निशान कई
जख्म तेरे दिये,भर जाने से