विज्ञापन

याद रखना

Anil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जहां हम मिले थे पहले पहल वो सड़क का मोड़ याद रखना।
        
                                                    
                            
जहां दिल खिले थे पहले पहल वो सड़क का मोड़ याद रखना।।
.
.
जिंदगी में याद आएंगे हसीन वो लम्हें जो सदाबहार थे।
भूल जाना सब कुछ मगर वो सड़क का मोड़ याद रखना।।
.
.
ना जाने कितनी लहरें आएंगी उफनती इस ज़िंदगी में।
हर लहर भूलना मगर वो सड़क का मोड़ याद रखना।।
.
.
साथ चलने की कसम जिस मोड़ पर खाई थी हमने।
छोड़ देना सब मगर वो सड़क का मोड़ याद रखना।।
.
.
मुश्कि़ल दौर होता नहीं है कभी वो जाने है निज़ाम-ए-जहां।
ग़म हो या ख़ुशी हो अनिल वो सड़क का मोड़ याद रखना।।
.
.
पंडित अनिल
अहमदनगर महाराष्ट्र


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile