यह है आपरेशन सिंदूर
जिसके शौर्य की गाथा है अति दूर
अपने धर्म पर क्यों है तुम्हे इतना गुरूर
तुमने धर्म पूछकर किया है दुस्साहस जरूर
हमारी बहन बेटियों का मिटाया सिंदूर
यह धर्म नही तुम्हारा अधर्मी आतंकी फितूर
निर्दोष निहत्थों पर कर खूनी प्रहार
भाग जाते हो पनाह में पड़ोसी देश सीमा के पार
भाईचारे के समझौते को तोड़ने को मजबूर
सरकार ने सिंधु समझौते को तोड़ने की ठानी
नही मिलेगा अब चुल्लू भर भी पानी
कसम रक्षा सूत्र की हर फौजी ने ली जरूर
अभी तो शुरू होगा आपरेशन सिंदूर
जिसके शौर्य की गाथा है अति दूर
फौजी जवानों ने साधा सटीक निशाना दूर दूर
आतंकियों के ठिकानो को किया चूर चूर
चंद मिनटों में ही एक साथ किया नास्तेनाबूत
100 से अधिक आतंकी मिले ताबूत
ऐसे शुरू हुआ आपरेशन सिंदूर
जिसके शौर्य की गाथा है अति दूर
आतंकी ठिकानों की तबाही की देख घबराहट
सैन्य ठिकानों और नागरिकों को किया आहत
अपने ही नागरिक विमानों को बनाकर ढाल
एक साथ कई सीमा क्षेत्रों में हमले की गहरी चाल
झुंड में ड्रोन भेजकर आतंकिस्तान ने की हिमाकत
चंद मिनटों में ही दिखी सिंदूर के शौर्य की ताकत
सुदर्शन चक्र ने हवा में किया नाकाम कर प्रहार घातक
कोई नुकसान नही पहुंचा पाया आतंकिस्तान
नष्ट हुए उनके मिसाइल ड्रोन और एफ 16 विमान
उनके विदेशी मिसाइल और ड्रोन के उड़े परखच्चे
सारी दुनिया देख रही थी हक्के बक्के
हर निशाने को वहीं हवा में किया चूर चूर
यह है आपरेशन सिंदूर
जिसके शौर्य की गाथा है अति दूर
बचाव की जगह जब जबाब देना हुआ मुंहतोड़
तीन घंटे में की बमबारी ताबड़तोड़
आकाशतीर, सुखोई, बराक और ब्रम्होस
आतंकिस्तान उड़े पंख पखेरू होश
सभी एयर बेस एक साथ तबाह देख घबराया
अपनी देख तबाही वह घुटनों पर आया
सीजफायर सीजफायर चिल्लाया
हर फौजी ने विजय सिंदूर टीका लगाया
जय हो जय हो आपरेशन सिंदूर
जिसके शौर्य की गाथा है अति दूर
थल जल और वायु सेना
सबको जयहिंद जयहिंद है कहना
-अनिल वर्मा