विज्ञापन

घर की शोभा भवन नहीं

Anil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            घर बनाना सहज है, ईंट-पत्थर जुड़ जाते हैं, प्रेम और विश्वास के धागे, बड़े कठिन बुन पाते हैं।
        
                                                    
                            
घर बसाना सरल बहुत है, रिश्ते निभाना कठिन है, अपनों के मन को समझना, सबसे बड़ा अनुशासन है।
ज्ञान मार्ग से जो चलते हैं, वे ही सबको सहेजते हैं, त्याग, क्षमा और धैर्य भाव से, टूटे रिश्ते जोड़ते हैं।
अहंकार की दीवारें हों तो, प्रेम कहाँ टिक पाता है, जहाँ परस्पर मान मिले, वहीं परिवार मुस्काता है।
घर की शोभा भवन नहीं, सद्भाव और संस्कार हैं, प्रेम, एकता और अपनापन ही, सच्चे घर का आधार हैं।
-अनिल सोनी नागवंशी
20 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile