विज्ञापन

बिख़र-बिख़र के सँभलने का हौसला रखना

Anil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बिख़र-बिख़र के सँभलने का हौसला रखना
        
                                                    
                            
हो वज़्ह कोई किसी से न तुम गिला रखना।

तबाहियों का है मंज़र मगर ख़याल रहे
उठा के हाथ सभी के लिए दुआ रखना।

तमाम उम्र चलेगा न साथ कोई भी
जहाँ तलक हो हक़ीक़त से राब्ता रखना।

यहाँ मिलेगी मुहब्बत नहीं कभी सच्ची
मगर किवाड़ ज़िगर का सदा खुला रखना।

किसी को हद से ज़ियादा न प्यार करना अनिल
क़दम-क़दम पे यहाँ सबसे फासला रखना।
-पंडित अनिल
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all