विज्ञापन

लाल ध्वजा मैया

Anil Bharadwaj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरी लाल ध्वजा मैया
        
                                                    
                            
मन में लहर लहर लहराए।
तेरी कृपा की किरणों से
ये जीवन झिलमिल हो जाए।

मेरी जगदंबे माता मैं करूं वंदना तेरी।
मां दर्शन दे मुझको बस यही प्रार्थना मेरी।

तेरी दया का द्वार खुले
किस्मत रंगमहल बन जाए।
तेरी लाल ध्वजा मैया
मन में लहर लहर लहराए।

मां दुर्गा सप्तशती तेरह अध्यायों वाली,
इनमें से झलक रही तेरी महिमा शेरावाली।

कुंजिका स्तोत्र तेरा
मैया कोई समझ न पाए।
तेरी लाल ध्वजा मैया
मन में लहर लहर लहराए।

तू बीस भुजाओं से रक्षा भक्तों की करती,
रोगों के असुरों का संहार इन्हीं से करती।

तेरे नाम शताशष्टक मां
विपदाओं से हमें बचाएं।
तेरी लाल ध्वजा मैया
मन में लहर लहर लहराए।

तेरी तंत्र साधना के हैं शक्तिपीठ इक्यावन,
बत्तीस नाम तेरे नौ रूप तेरे मनभाव।

तेरे रक्षा कवच को मां
कोई शक्ति भेद ना पाए।
तेरी लाल ध्वजा मैया
मन में लहर लहर लहराए ।

तू ही वैष्णो देवी तू शारदे मैहर वाली,
तू बहरारे वाली काली कलकत्ते वाली।

कोई दिल से पुकारें तो
मैया बांह पसारे आए।
तेरी लाल ध्वजा मैया
मन में लहर लहर लहराए।

दरबार तेरे सजते जब नौ दिन को तू आती,
घर अपने भक्तों के जब बैठ सिंह पर जाती।

तेरी पैजनियों की धुन
मैया छम छम छम छम आए।
तेरी लाल ध्वजा मैया
मन में लहर लहर लहराए ।
- अनिल भारद्वाज 
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile