विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग

Anantha Reviews

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये जंग है सबका, तुम भी लड़ो ना,
        
                                                    
                            
बचके रहो आफ़त से, नाम है जिसका कोरोना !

बच्चे हो या बड़े, तनिक रहो होशियार,
छन नियम का पालन करने हो जाओ तैयार,
कसरत और योगा घर में ही करोना,
बचके रहो आफ़त से, नाम है जिसका कोरोना !

खुद का काम खुद ही को करना है,
थोड़ा हम करें, थोड़ा तुम्हे भी करना है,
जब कुछ छूलो , ज़रा हाथ अपना धो लो ना,
बचके रहो आफ़त से, नाम है जिसका कोरोना !

मोबाइल से मंगाते है ना किराने का सामान,
फासला रहे छे फुट का , हम तुम रखे ध्यान,
बाहर निकलो तो मास्क पेहेनके चलो ना,
बचके रहो आफ़त से, नाम है जिसका कोरोना !

दही वड़े और पानी पूरी घर में ही बनाना है,
बाहर का खाना घर पर नहीं लाना है,
भूखे हैं गरीब, ज़रा उनका थाली भरो ना,
बचके रहो आफ़त से, नाम है जिसका कोरोना !

अमीर हो या गरीब, बड़े कठिन है दिन,
पर जीना दुश्वार है , छन नियम के बिन,
मुश्किल नहीं है, कोशिश करोना,
बचके रहो आफ़त से, नाम है जिसका कोरोना !

ये जंग है सबका, तुम भी लड़ो ना,
बचके रहो आफ़त से, नाम है जिसका कोरोना !


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Dasani

16 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10522 कविताएं

View Profile