चलता चला मैं रुका नहीं भले थक गए कदम
डगमगाया , लड़खड़ाए कदम फिर भी
ठहरा नहीं ।
मैं हूं मुसाफ़िर चलता ही रहूंगा जब तक
ना पहुंच जाऊं मंजिल तलक ।
आते - जाते रहेंगे सांझ - सवेरे
मिलते बिछड़ते रहेंगे कारवां और डेरे ।
राहों के राहगीर कुछ बातों में रहेंगे
कुछ झलकेंगे एहसासो में , कुछ संग रहेंगे
बन के मीठी यादों में ।
पर मै ना रुकूंगा , चलता ही रहूंगा
जो ठहरा मैं मुसाफ़िर , हां मैं मुसाफ़िर हूं ।।