विज्ञापन

हिंदी

Amrit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हमारी मान है, अभिमान है और जान है हिंदी,
        
                                                    
                            
जुबा में लिखने पढ़ने वालों का, सम्मान है हिंदी।।

कभी ब्रज है, कभी अवधी,कभी बुंदेली है शामिल,
अगर समरसता जो देखे, तो फिर बलिदान है हिंदी।।

है इतिहास इसकी गौरव,पर बदलाव है संभव,
सभी भाषा को दे अपनत्व, ऐसी महान है हिंदी।।

कभी कबीरा, कभी तुलसी, कभी मीरा ने अपनाया,
आधुनिक में निराला, दिनकर की पहचान है हिंदी।।

अभी भी समझो भारतवासी अमृत तुमसे कहता है,
अगर कुछ है धरा पे, तो भारत का प्रतिमान है हिंदी।।

अगर हो राष्ट्र की भाषा कोई,तो हिंदी बोलें सब,
हमारी एकता बंधुत्व का, कीर्तिमान है हिंदी।।
-अमृत कुमार "दुष्ट"
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile