विज्ञापन

किंतु कुछ रिश्तों की गरिमा रखता हूँ।

Amol Devidas Haridas

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "लगाव की मुट्ठी"
        
                                                    
                            

मुझे भीड़ पसंद नहीं,
भीड़ में मैं अकेला हो जाता हूँ।
और अकेले में अक्सर,
मैं खुद से मिलता हूँ!

दिल खोल कर हँसता हूँ,
और हँसकर सहज से खो देता हूँ—
चीजों से हो या व्यक्ति से,
लगाव की मुट्ठी को खोल देता हूँ।

जीवन जीने के लिए,
थोड़ा पागलपन जरूरी समझता हूँ;
फिजूल बेसबब जुर्म लगे तो,
वही अपराध कर बैठता हूँ।

ज्यादा समझदारी से,
हमेशा यूँ ही व्यथित हो जाते हैं लोग;
नासमझ बनकर मैं,
हर उलझन को नजरअंदाज करता हूँ।

हर किसी से अपेक्षा करो तो,
मन पर बोझ बढ़ जाता है;
मुकम्मल हो ना हो,
किंतु कुछ रिश्तों की गरिमा रखता हूँ।
-अमोल हरिदास
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile