हूँ तो मैं तेरा ही, मगर तेरे अपनों में मैं कहीं ओझल हूँ।
शामिल हूं अजनबियों में, या बता मैं तुझे गैर भी नहीं।
दोस्त हूं सच्चा पक्का सा, या रिश्ता कोई अधूरा तो नहीं,
अटूट है बंधन अंदर से, या अहमियत कोई खास नहीं।
दर्द हूं मीठा सा, या तेरी कहानी का अनचाहा हिस्सा तो नहीं,
बेवक्त व्यर्थ साया हूं तेरा, या बेनाम सी कोई कसक तो नहीं।
कशमकश में रहा मैं, मिला भी नहीं तुझसे, बिछड़ा भी नहीं,
लगाव मुझे ही हुआ तुझसे, व्यर्थ ही तेरा मन टटोला तो नहीं।
-अमोल हरिदास