विज्ञापन

ग़ज़ल...

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे खयाल में अब फासलों से आती है
        
                                                    
                            
तुम्हारी याद भी अब दूसरों से आती है

कदम रुके हैं मुहब्बत की राह में जबसे
है सच के नींद बड़ी मुश्किलों से आती है

की जर्रा जर्रा कही टूट कर है बिखरा यूँ
सदा ये आज मेरी महफिलों से आती है

मसल चुका हुँ सभी कुछ मैं जह्न के भीतर
अभी भी तेरी कसक , हौसलों से आती है

गुजर रही है मुहब्बत की तिश्नगी दे कर
जो सर्द सर्द हवा वादियों से आती है

कई जबान में उल्फ़त को जी के गुजरा हूँ 
महक अभी भी पुराने खतों से आती है

तू मुझसे हो के जुदा, आज तक भी मेरा है
खबर ये तेरी लिखी चिट्ठियों से आती है

- आमोद बिन्दौरी /मौलिक
ग्राम बिन्दौर , पोस्ट जाफरगंज
जिला फतेहपुर ,उत्तर-प्रदेश
212657

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

1 कविता

View Profile

Deepak Sharma

24 कविताएं

View Profile