विज्ञापन

कुछ यादें जो रूह में बस जाती हैं

Amit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दोस्तों का ज़िक्र हो,
        
                                                    
                            
और कोई कड़वाहट याद न आए…
तो समझ लेना,
वो रिश्ता दिल की गहराइयों में समाया है।

कुछ चेहरे ऐसे होते हैं,
जो वक़्त के साथ दूर हो जाते हैं,
मगर उनकी यादें
दिल से कभी दूर नहीं जातीं।

कुछ लम्हे होते हैं…
जो तस्वीरों में नहीं,
धड़कनों में कैद रहते हैं।

वो हँसी के पल,
वो बेफ़िक्र सी बातें,
वो साथ चलने के वादे…
आज भी यादों की चौखट पर
धीरे से दस्तक दे जाते हैं।

और फिर…
दिल के किसी कोने में छुपे जज़्बात
आँखों का रास्ता चुन लेते हैं,
कुछ आँसू बनकर
खामोशी से बह जाते हैं।

क्योंकि हर आँसू दर्द नहीं होता,
कुछ आँसू तो उन रिश्तों की निशानी होते हैं
जिन्हें दिल ने
पूरी शिद्दत से जिया होता है।

ज़िंदगी के सफ़र में
लोग बदल जाते हैं,
रास्ते बदल जाते हैं,
मगर सच्ची दोस्ती की खुशबू
रूह में हमेशा महकती रहती है।

कुछ रिश्ते मुकम्मल नहीं होते,
फिर भी उम्र भर याद रहते हैं…
क्योंकि वो दिल से जुड़े होते हैं,
किस्मत से नहीं।
-आचार्य अमित
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile