विज्ञापन

सीधे इस सूने आसमान से आ गिरी हो!

Amit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चिंगारी
        
                                                    
                            

सब बदल गया...
बस, उसके इतना कहने से—
"कैसे हो? कहाँ हो? दिखते नहीं!"
वर्षों से जो दफ़्न थीं सीने में,
वो बुझी हुई चिंगारियाँ फिर सुलग उठीं।
याद आ गई...
कुछ कंपकंपाते होंठों की वो बानगी,
कुछ सुराहीदार गर्दन का हसीं तसव्वुर,
कुछ उन झील सी गहरी आँखों के शिकवे,
और बहुत कुछ... वो ज़ुल्फ़ें बिखरी हुई सी!
दिल का मौसम यूँ अचानक बदला,
मानो सावन के काले बादलों से,
कोई बेताब बिजली...
सीधे इस सूने आसमान से आ गिरी हो!
-आचार्य अमित
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7393 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13121 कविताएं

View Profile