विज्ञापन

अपना वजूद तक भूल जाते हैं लोग।

Amit Ji

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            न तोपों की गूँज हो, न सरहदों पर पहरा हो,
        
                                                    
                            
दिल की ख्वाहिश बस यही, सबसे संबंध हमारा गहरा हो।

न कोई गूँगा, न कोई बहरा, न लोकतंत्र पर पहरा हो।
देश की आन से जुड़ा, अमन-चैन का सेहरा हो,

जब रक्त में कोई भेद नहीं,
फिर क्यों आपस में मतभेद सही?
हर आँगन में एक-से फूल खिलें,
हर मज़हब एक ही बंधन में मिलें।
सत्य-धर्म हमें यही सिखाता,
धर्म-जाति में न रहे कोई अंतर,
प्रेम-प्रवाह बहे निरंतर।

जाति-धर्म पर क्यों कटें-मरें?
हे प्रभु! ऐसी कृपा करें,
हम न आपस में कभी लड़ें।
आस्था में न रहे कोई अंतर,
प्रेम-प्रवाह बहे निरंतर...

कहीं धर्म के नाम पर बँट जाते हैं लोग,
कहीं प्यार को ही धर्म बनाते हैं लोग।
कहीं अपने ही अपनों को दर्द दे जाते हैं
कहीं अजनबी के लिए जान लुटाते हैं लोग।

कही दुसरो का पैर खिचने के लिए
अपना दल बल लगा देते है लोग
कहीं दूसरों की जिंदगी संवारने के लिए
अपना वजूद तक भूल जाते हैं लोग।

कही सता और शासन के लिए
राजनैतिक हदो को भुल जाते है लोग
कहीं सबको सही राह दिखाने के लिए,
संसार में विश्वगुरु बन जाते हैं लोग।
21 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile