असत्य पर सत्य करेगा वार
जीव मात्र निमित्त है, पार्थ।
न यहाँ पृथ्वी शाश्वत, न कोई इंसान,
तैरती ज़मीन, तैरता आसमान।
हार-जीत से संचित होगी सुबह,
मुमकिन है रक्त-रंजित होगी शाम।
चिह्नित कर्मों के अनुसार,
तय है सबके हिस्से का परिणाम।
भूल गया कान्हा अपनी बाँसुरी,
मिल चुका है गीता का ज्ञान।
कृष्ण की उँगली पर अर्जुन ने,
तान लिया तरकश का बाण।
ज्ञान है कृष्ण साहस है अर्जुन
खुद से खुद मे विद्यमान दो गुन
- अमित कुमार पांडेय"