लेकर हौसलों के पंख मुझे,
आसमान से ऊपर जाना है।
ज़मीं, तुम मेरी राह देखना,
फिर वापस लौट मुझे आना है।
परियों का है गाँव वहाँ पर,
जहाँ बादलों का आना-जाना है।
दिन में सूरज राह दिखाना,
रात चाँद के घर बिताना है।
छोटी-सी झोली मे चांदनी भरकर
रात का आँचल सजाना है
लिखकर आसमाँ पर नाम अपनों का,
कई ख्वाबो को हकीकत बनाना है
-अमित कुमार पांडेय"