धुंध भरी सुबह या खत्म होता दिन
भ्रम के बीच मे लटका यक़ीन।
झुकता आसमान या उठता ज़मीन,
भ्रम के बीच मे लटका यक़ीन।
भींगी हर पलके क्या होती गमगीन
भ्रम के बीच मे लटका यक़ीन।
उजालो का दिया क्या अंधेरो के अधीन
भ्रम के बीच मे लटका यक़ीन।
- अमित कुमार पांडेय