समोसे-बर्गर में जान डाले,पराठो का है शान,
चाट-पकौड़ी इसके बिन हो जाती है बेजान।
हर रूप में काम आए, कभी न देता धोखा,
चाहे तो आजमा लो बनाकर भुजिया, पापड़, चोखा।
हर मौसम में मिलता ये, जाड़ा, गर्मी, बरसात,
हर पार्टी में मुमकिन है इससे मुलाकात।
इसके बिना हर रसोई हो जाती है अधूरी,
आलू सबको प्यारा लगता, किसी से नहीं दूरी।
-अमित कुमार पांडेय "अमित कृष्ण"