विज्ञापन

बलवान बनाया।

Amit Ji

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शुक्र करो उस ऊपरवाले का,
        
                                                    
                            
जिसने जमीं व आसमान बनाया
शुक्र करो उस विश्वास का,
जिसने देवी-देवता व भगवान बनाया
शुक्र करो उस मिट्टी का,
जिसने अडिग पर्वत,रास्ते व चट्टान बनाया
शुक्र करो उस अग्नि का,
जिसने उजालों का जहान बनाया
शुक्र करो उस मेहनत का,
जिसने न झुकने वाला इंसान बनाया
शुक्र करो उस लहरों के उफान का,
जिसने नौकओ का निगेहबान बनाया
शुक्र करो उस आँधी व तूफान का,
जिसने अमिट महान बलवान बनाया।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile