मंजिलचाहे कितनी भी दूर क्यों न हों,
हर एक क़दम पर अलग राह बनाना जानता हूँ।
अँधेरों को चीर कर उजालों को लाना जानता हूँ,
टूटे हुए ख़्वाबों को फिर से सजाना जानता हूँ।
वो और होंगे जो चंद दायरों में सिमट जाते होंगे,
मैं आसमान को देख कर अपना क़द बढ़ाना जानता हूँ।
हर आंधी-तूफ़ान से टकराना जानता हूँ,
नील गगन में अपने पर फैलाना जानता हूँ।
रूठी तक़दीर को फिर से मनाना जानता हूँ,
ख़ुद को ऊँचाई पर फिर से लाना जानता हूँ।
नहीं माँगता मैं किसी से ख़ैरात,
मै अपने पसीने से अपनी तक़दीर चमकाना जानता हूँ।
शायरी मे भी सोहबत जताना जानता हूँ,
अपनी ही लय में अपने गीत बनाना जानता हूँ।
हर बुराईयो से खूद को बचाना जानता हु।
इशारों-इशारों में हर बात बताना जानता हूँ।
जो छीन ले मेरे लबों से मुस्कान, ऐसा वक़्त बना नहीं,
मैं तो ग़म की मुशीबतो में भी मुस्काना जानता हूँ।
-अमित कुमार पांडेय"