रिश्ता निभाओ तो जम के निभाओ,
यूँ ही बहाने मत बनाओ।
लोगों का काम है बदनाम करना,
अपनों से दूरी मत बनाओ।।
और मदद करो तो खुलकर करो,
खुद की रईसी मत दिखाओ।
तुम्हारे अपने भी प्यार करने लगेंगे,
फ़िज़ूल के शौक मत दिखाओ।।
पैसा, रुतबा सब है तुम्हारे पास,
किसी का दिल मत दुखाओ।
बड़ी मुश्किल से मिलती है कामयाबी,
इससे बददुआएं मत कमाओ।।
इंसान का काम है इंसान बनकर रहना
किसी को हैवानियत मत दिखाओ।
लोगों के पास पहले ही दर्द बहुत हैं,
फिर अपनी ताकत मत दिखाओ।।
आपका काम है दिल साफ़ रखना,
किसी को यूँ बेकार न समझो।
फरिश्ते भी सर झुकायेंगे आपको
खुद को सबसे बड़ा न समझो।।
- अमर एहसास