विज्ञापन

और संभावित कर्मों की स्याही से, खुद अपना भाग्य रचाना है।

Aman Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क्षणिक सुख की चाह मे, मैंने वो अनमोल छोड़ दिया,
        
                                                    
                            
जो सबसे प्यारा था मेरा, मैने उसी से ही मुह मोड लिया ।
मिली न खशुिया फिर भी, मन भीड़ मे भी अकेला है,
जो खुद ही भीतर रिक्त खड़ा, वो कैसे सुखी हो सकता है?

एक खाली जग भला कैसे, खाली गिलास को भर पाएगा ?
जो बुझा हुआ है खुद अंदर, वो कैसे प्रकाश दिखाऐगा ?
मन जब रस से वंचित हो, वो शृंगार, और वीर कहा से लाएगा ।
जब मूल ही उसका सुखा हो, वो सजृन रस कहा से जगाएगा।
जो खुद ही भीतर रिक्त खड़ा वो कैसे सुखी हो पाएगा।

बाहर की चमक तो सब धोखा है, यहाँ मुखौटे में सब हंसते हैंुखौटों मे सब हसते है,
पर सच्चा आनंद तो वो है जो अंतरात्मा मे बस्ते है।
पूछो जो किसी से जीवन का आधार, वो रोटी, कपड़ा, मकान कहे,
जिस प्राणवायु बिन क्षण न बचे, उस स्वास को अनजान कहे।
अनिश्चित भविष्य की चिन्ता मे, भ्रमित हो सुखु विसराता है,
मंज़िल पर ही आनंद मिलेगा, इस मृगजल में भटकता जाता है।

फिर चिंता करके क्या होगा? क्यों ूँव्यर्थ यहा घबराना है?
यदि निश्चयवाद ही सत्य यहां, तो बाकी सब पूर्वनिर्धारित फँसाना है।
हर मार्ग, हर नियति तय, बस नदी की बहती धारा बन जाना है।
या संभावनावाद की शक्ति से, हर क्षण विकल्प चुन लाना है,
और संभावित कर्मों की स्याही से, खुद अपना भाग्य रचाना है।
-अमन यादव
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11255 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile