विज्ञापन

आदमी खुद ही खुद को अपने कर्मों की सजा देता है

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोई लम्हा किसी का ज़मीर जब जगा देता है
        
                                                    
                            
आदमी अपनी खुद्दारी का तब सही पता देता है

हर बात खुदा पर डाल देना सरल है यूँ तो
आदमी खुद ही खुद को अपने कर्मों की सजा देता है

ग़म हमको सताता तो है मगर
जिंदगी जीने का सलीका सिखा देता है

बेहतर है वो मौन ही रहे
जुबान खोलते ही आदमी अपनी औकात बता देता है

माँ के कदमों में झुकते ही
आलोक आसमान से अपना सर छुआ देता है
-आलोक
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile