यहाँ मुसीबत यूँही तो ना आती है
कोई सबक नया सिखलाने आती है
हार जीत होना तो खेल का हिस्सा है
दुनियाँ गीत जीतने वाले के ही गाती है
नई नवेली दुल्हन जैसा दीखे ये
भादों में जब बदली चांद पे सरक सी जाती है
बारिश में परिधान नदी का मैला हो जाता
क्वार में नहला दुहला कर खुद को ले आती है
सुनने का मन हो तो तुम सुन लेना
तन्हाई भी झींगुर सा शोर मचाती है
आसमान में जाकर रैना मावस की
तारों को पलकों से तुलवाती है
आलोक के मन की देहल खिल जाती है
उसकी खुशबू जब रुहों में घुल जाती है
-आलोक