विज्ञापन

काम बनाती सभी ये ही जुबान है

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गाँव की गली में पुराना मकान है
        
                                                    
                            
ज़माने में उसी से तो अपनी पहचान है

यूँ महल दुमहले हम कहीं बना रहें
मगर उसी मकान में बसी ये जान है

राह तक रही थी माँ मेरी जो दूर तक
उस जगह निगाह का उसकी निशान है

बने बनाये काम भी बिगाड़ती यही
काम बनाती सभी ये ही जुबान है

लिपटी है आके बिटिया रानी मुझसे जब कभी
चेहरे से मिट गई तभी सारी थकान है

कट रही आलोक की यूँही किसी तरह
हाये लग रहा कि खुदा मेहरबान है
-आलोक
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile