रखते हैं हर एक की कुंडली खंगाल के
लोग भी हैं वाकई कितने कमाल के
बोझ गृहस्थी का कांधों पे ढो रहे
भाव मालूम पड़ रहे आटे और दाल के
गौर से सब बात उनकी सुनता ज़माना
बोलते हर लफ़्ज़ जो बेहद सम्भाल के
कदर इतनी भी नहीं बेगैरतों को
देख लेना उनके सामने कलेजा निकाल के
सूरज की तपन इन दिनों यूँ लगे बदन को
आलोक गुजरे बगल से कोई जलती पुआल के
-आलोक