ख्वाब एक पलकों के तले पलता रहता है
पहिया यह जीवन का यूँही चलता रहता है
आस की किरनें आसमान में रोज नुमाया होतीं
और साँझ के होते सूरज ढलता रहता है
होता कौतुक मन में लेकिन समझ ना आता है
उमर का कोना हल्के हल्के गलता रहता है
बीता जाता जीवन भ्रम में इन नयनों के आगे
कौन है जो इंसान को सच में छलता रहता है
चले यहाँ पर रब की मर्जी जोर ना जिसके आगे
रोजाना आलोक ये आंखें मलता रहता है
-आलोक