संसार जिसने भी ये बनाया
होता नहीं है हमको नुमाया
ग़म और खुशी के दो ठिकाने
इन्हीं में ये सारा जहाँ है समाया
रंगीन धागों से गुल बुने ये
रस खुशबुओं का इन पर लगाया
डाले ये दाना हर दिन आ चुपके
परिन्दों ने गाना सवेरे का गाया
टांके ये जाकर के रातों में तारे
कहीं चांदनी को गगन पर बिछाया
सोचो तो हर एक इंसान उसने
कहाँ से कहाँ ला मिलाया
धड़कने को कुछ तो चाहिये था
दिल लाके सीने में एक लगाया
महसूस होता आलोक को यह
रहता है आलोक खुद में खुदाया
-आलोक