मज़ा ग़मों को आता हमें रुलाने में
पाले शौक सभी ने यहाँ ज़माने में
मिल ही जाते लोग कहीं ना कहीं यहाँ
खेल यहाँ किस्मत के उन्हें मिलाने में
पूछे कोई तो हम मुस्का जाते हैं
माहिर हैं हम भी तो हाल बताने में
अपने में ही गुम हैं लोग यहाँ
लगे हुये हैं सब तो जोड़ घटाने में
-आलोक