विज्ञापन

मिले कुछ ना कुछ तो हरेक आदमी से

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मिलते हैं मन ये जब भी किसी से
        
                                                    
                            
शिकवा रहे ना हमें जिंदगी से

जितना मिला है बहुत उसको माना
सुकूँ है जेहन में हमारे तभी से

यारी है अपनी तो तीरगी से
शिकायत भी इतनी नहीं रोशनी से

देखूँ खुदा की खुदाई ये सोचूँ
बनाई है उसने जादूगरी से

रंगों के दरिया में डुबकी लगाऊँ
गुजरूं गुलों की मैं जिस भी गली से

आलोक जीवन की राहगुज़र पर
मिले कुछ ना कुछ तो हरेक आदमी से
-आलोक
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile