आ गई लो दिवाली सजी हर गली
रोशनी अपनी महफिल ज़माने चली
मची धूम आंगन में मन के सुनो
चटकी उम्मीद की हो कहीं एक कली
ग़म करेंगे किनारा यकीं यह हमें
आँख खुशियों ने अचरज में मानो मली
आज चूनर किनारों की ओढ़े हुये
धरती लगती है हमको गगन से भली
लबों की नदी को तो देखो तनिक
घुली तबस्सुम की इनमें कोई तो डली
सबको संदेश सुख के मिलें हर कहीं
सबके दुख हरने निकली है दीपावली
-आलोक