सबक सीखना हो अगर जिंदगी का
हर रूप देखो तुम आदमी का
जोड़ी करोड़ों की दौलत हो तुमने
नहीं तोड़ लेकिन मन की खुशी का
नाहक ही हमको रहना क्यों भ्रम में
समय ना हुआ है अब तक किसी का
दम तब जितनों ने भी भरा था
ले के सहारा चलें अब छड़ी का
आंगन में माँ ने दिया जब जलाया
घर जगमगाने लगा रोशनी का
यूं ही नहीं नन्हा शिशु मुस्कुराया
ख्वाब आया होगा शायद परी का
सबकी धड़कनों की सदा एक सी है
नायाब नमूना उसकी कारीगरी का
-आलोक