भारत माता तेरे चरणों में प्रणाम
भारत माता तेरे चरणों में प्रणाम है,
सारे जगत में इसका नाम है।
इसलिए भारत देश महान है,
भारत माता तेरे चरणों में प्रणाम है।
जहाँ बहती तीन नदियाँ—
गंगा, यमुना, सरस्वती,
जहाँ की धरती है हरियाली,
ऊँचे-ऊँचे शिखर जहाँ गांधी जी महान हैं।
भारत माता तेरे चरणों में प्रणाम है।
कभी हमारा देश था सोने की चिड़िया,
200 वर्षों में अंग्रेजों ने उड़ाई चिड़िया,
बची सिर्फ मकान हैं।
भारत माता तेरे चरणों में प्रणाम है।
सुबह सवेरे उठकर बच्चों,
करना कुछ काम।
मेहनत या परिश्रम करके,
करना अपना नाम।
एक दिन अपने देश के फौजी बनकर,
कहना—तिरंगा हमारी शान है।
भारत माता तेरे चरणों में प्रणाम है।