विज्ञापन

जेठ दुपहरी की देख तपन....

AL Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जेठ दुपहरी की देख तपन,
        
                                                    
                            
भय से भूल गई बहना पवन।

नीचे तपे अवनि का तल,
ऊपर बरसें रवि के वाण।

सभी छिपे हैं अपने घर में,
मानो कर्फ्यू सूरज का।

पशु पक्षी भी ढूंढ़ रहे,
आश्रय स्थल छाया का।

नर नारी सभी हैं व्याकुल ,
फ्रीज में ठंडा ढूंढ़ रहे।

हम भी व्याकुल हो रहे ,
कूलर की हैं शरण गहे।

- अशर्फी लाल मिश्र ,
  कानपुर देहात

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all