सितंबर 21, 2019
भारत गौतम गाँधी का देश।
सदैव देता शांति का सन्देश।।
भारत रहा सदियों से शांति का पुजारी।
शांति की प्राथमिकता हमेशा हमारी।।
यह भूमि रही तीर्थंकर महावीर स्वामी की।
यह भूमि रही सम्राट अशोक महान की।।
भारत ने दिया सदैव अहिंसा का सन्देश।
विश्व में हो शांति यही भारत का सन्देश।।
मिटे आतंकवाद , क्रूरता का हो नाश।
यही है भारत के जन जन का सन्देश।।
Poet : Asharfi Lal Mishra, Akbarpur, Kanpur
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।