विज्ञापन

अभिलाषा (मुक्तक)

AL Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ईश हमारी यह अभिलाषा,
        
                                                    
                            
तन में रहे जब तक श्वासा।
सुख दुख में सम भाव रहे,
प्रभु चरणों की चाव रहे।।

खाने को जो भी मिले,
उसमें मन मेरा संतुष्ट रहे।
कपड़ों की कोई चाह नहीं,
बस केवल तन ढका रहे।।

घर के एक कोने में,
सदैव शयन होता रहे।
अपनों का मधुर गुंजन,
कानों में सदा पड़ता रहे।।

-अशर्फी लाल मिश्र, अकबरपुर, कानपुर।


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all