हिलमिलकर हम मिलजुलकर हम
आओ हम एक प्रण करते है
बुझे हुए और चिंतित मन को
रौशनी और किरणों से भर देते हैं|
हम संयुक्त है एक सम्बद्ध है
हर एक दृष्टि से वचनबद्ध है
हम दिया और बाती है (समस्त भारत),
एक दूसरे के सहभागी है|
पल पल करते चिंतन है,
आज और अभी से करते यह प्रण है |
जन जन के प्रतिपालक है,
खुद ही करते संचालन है
हमको जग सारा है अतिप्यारा
करते नहीं किसी के अधिकारों का हनन है
सनातन धर्म का करते मनन है |
करते तन मन से सबको नमन है
कण -कण में विधमान भवन है
गण-गण में और
खंड खंड में हम ज्योत जलाते
सारे जगत को सिखलाते
जनमानस प्रेम, पूंजी है
कर्म ही प्रधान कुंजी है
धर्म-कर्म के कथनी करनी में
जो अंतर नहीं पाते
वो महान योगी कहलाते|
हिलमिलकर हम मिलजुलकर हम
आओ हम एक प्रण करते है
बुझे हुए और चिंतित मन को
रौशनी और किरणों से भर देते हैं|
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें