तुम न तो भुला दिए गए हो,
न ही किनारे कर दिए गए हो,
यह ज़िंदगी की दौड़ है मेरे दोस्त,
शायद कुछ पल को ओझल हो गए हो।
अपने आत्मबल को कभी कम न होने देना,
मनोबल को समय-समय पर मजबूत करते रहना,
खुद को नई ऊर्जा देते रहना,
अपने हौसले को हमेशा जिंदा रखना।
वह दिन भी तुम्हारे जीवन में आएगा,
जब खुद को एक मुकाम पर पाओगे,
तब अपनी काबिलियत का एहसास होगा,
और खुद पर गर्व कर पाओगे।
न खुद के भ्रम में आना,
न दूसरों के बहकावे में आना,
अपने इरादों से कभी पीछे न हटना,
हर हाल में अपने लक्ष्य पर डटे रहना।
चाहे कितनी भी मेहनत करनी पड़े,
चाहे कितनी भी मुश्किलें सहनी पड़ें,
हर परिस्थिति में आगे बढ़ते रहना,
अपनी मंज़िल की ओर कदम बढ़ाते रहना।
जब तक जीना, सार्थक जीना,
कुछ कर गुजरने की चाह को दिल में रखना,
न खुद की नकारात्मक सोच से हारना,
न दूसरों की बातों से पीछे हटना।
अपने भीतर सकारात्मक सोच जगाना,
निराशा को मन में जगह न देना,
विश्वास की लौ हमेशा जलाए रखना,
हर मुश्किल में खुद को संभाले रखना।
एक दिन वह मुकाम भी आएगा,
जब तुम्हारा सपना सच हो जाएगा,
सफलता के शिखर पर पहुँचकर,
तुम अपनी जीत का परचम लहराओगे।