विज्ञापन

मेरी कविता मुकम्मल हो गर

Adv. Navalkishor

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी कविता मुकम्मल हो गर
        
                                                    
                            
दुनिया भर के शोषित और उत्पीड़ित
हो किसी दिन किसी एक जगह पर इकठ्ठा
और बजा दे संघर्ष का बिगुल इन
रक्तपिपासु पूंजीपतियों के खिलाफ़ !
मेरी कविता मुकम्मल हो गर
दुनिया भर के शान्ति के मसीहा
हो किसी दिन , इकठ्ठा इस
धरती के किसी कोने में
और दे आखिरी चेतावनी इस सुन्दर जहाँ को
रक्त रंजित करने वाले खून खोरों को !
मेरी कविता मुकम्मल हो गर
दुनिया भर के मेहनतकश
इंसानों का सैलाब उमड़े
इस धरती पर इस लुटेरी
व्यवस्था के खिलाफ़ और
छीन ले इनसे तख्त ओ ताज !
मेरी कविता मुकम्मल हो गर
दुनिया भर के सभी समतावादी
हो इकठ्ठे एक दिन इन 'उच्च अहम' के शिकार
नस्ल भेड़ियों के खिलाफ लाने को बराबरी
करने को खत्म नस्लवाद, फासीवाद
और तमाम पाखण्ड इस जहान से!
- नवल किशोर "नवल"
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile