प्रचंड वेग और अति विशाल
यह महासागर कितना महान है
बहुमूल्य रत्न, अनेक रहस्य
इसकी अपनी पहचान है
अनंत गहराई है इसकी
यह अति विशाल है
सप्त महाद्वीपों तक यह फैला
यह चारों ओर विराजमान है
प्रशांत हिंद अटलांटिक आर्कटिक
दक्षिणी अंटार्कटिक महासागर है
इसमें समाए अनंत जल
यह जल का विशाल गागर है
इसमें रहते जीव असंख्य
कुछ छोटे कुछ विकराल है
इसका वेग है अति प्रचंड
यह महासागर बहुत महान है
इसकी गरिमा है इसकी लहरें
लहरें अति बलवान है
अनंत विशाल अति विशाल
यह महासागर बहुत महान है