यह सामने जो पथ है
यह जाएगा कहा तक
जहां तक है पथ
जाएगा वहां तक
हर एक पथ का
एक अलग रास्ता होता है
हर पथ हर मार्ग
अपने आप मे अनोखा होता है
हर मार्ग पर चलने का
अपना एक अलग औचित्य होता है
यह पथ है कितना लंबा
कर्मवीर नही सोचता है
जीवन की पगडंडी का
अपना एक उपलक्ष्य है
मेरे आगे बढ़ने का
मेरा अपना लक्ष्य है
जीवन की यह डगर
जाएगी जहां तक
संघर्ष और परिश्रम को
ले जाएगी वहां तक
इस पथ पर चले चलो
सफलता मिल जाएगी
पथ से हटो नही
विजयश्री आएगी