एक किलो चीन पर चढ़ीगए
चार किलो के धान...
परेशान हुआ किसान
परेशान हुआ किसान...
डीजल पेट्रोल के अंदर भी
घुसा पड़ा एथनाल...
परेशान हुआ किसान
परेशान हुआ किसान...
MSP के दामों से नीचे
मिलते फसलों के दाम..
परेशान हुआ किसान
परेशान हुआ किसान...
तीन साल से आलू मर रहे
न भेजे सीमा पार ...
परेशान हुआ किसान
परेशान हुआ किसान...
खाद बीज हो गए रे मंहगे
खेती करना न रहा आसान ...
परेशान हुआ किसान
परेशान हुआ किसान...
महंगाई की मार झेल कर
कर्जे में डूबा इंसान ..
परेशान हुआ किसान
परेशान हुआ किसान...
महंगी हुई मजदूरी और
लेवर दिखायें शान ..
परेशान हुआ किसान
परेशान हुआ किसान...
कुदरत भी न रहम दिखाए
मिटा रही अरमान...
परेशान हुआ किसान
परेशान हुआ किसान....
-आदर्श कुमार वर्मा